Breaking News

मोहनपुर- सिकरपोसनी के बीच जल्द बनेगा उच्चस्तरीय पुल : इरफान अंसारी

विधायक की पहल पर विभागीय मंत्री ने सचिव को दिया डीपीआर बनाने का आदेश

जामताड़ा। सिकरपोसनी के क्षतिग्रस्त पुल का जायजा गुरुवार को स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने लिया। क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों के आग्रह पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम व विभागीय सचिव से वार्ता किया। विभागीय मंत्री व सचिव ने जल्द पुलिया निर्माण का आश्वासन दिया। बता दें कि पिछले दिनों सिकरपोसनी का जर्जर पुल थोड़ी बारिश में ही ध्वस्त हो गया था। पुल के ध्वस्त होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बरसात के मौसम में पुल के ध्वस्त होने के बाद कई गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय से कट गए थे।

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर विधायक पहुंचे सिकरपोसनी

पुल के ध्वस्त होने एवं ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को परेशानी से अवगत कराया। कहा कि पुल के ध्वस्त होने से ग्रामीणों को रात विरात मुख्यालय तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इस पर विधायक ने जल्द पुलिया निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जल्द डीपीआर तैयार होगा व पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

जाति- धर्म से ऊपर उठ कर करता कार्य

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वह जाति- धर्म से ऊपर उठ कर क्षेत्र का विकास करता है। उनके क्षेत्र के लोग दुख मे रहे ये उन्हें अच्छा नही लगता है। इसलिए पुल का निर्माण में वह जी जान लगा देगा। वह भी क्षेत्र घूमने निकलते है तो लोगों की शिकायत सुनने में अच्छा नही लगता है। ग्रामीणों ने विधायक की बातों से प्रभावित होकर शर्मिंदगी महसूस किया। कहा उनलोगों ने जो गलती की है। अब आगे ऐसा नही होगा।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …