Breaking News

झारखंड में आज मिले 629 कोरोना मरीज, पांच मरे

रामगढ़ में भी 25 मरीजों की पहचान

रांची । झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 629 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्‍य में अब तेजी से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 665 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 587 रिपोर्ट निगेटिव और 68 पॉजिटिव मिले हैं। 68 पॉजिटिव केस में से 23 रिम्‍स से, 14 पलामू से, गढ़वा से 12, रांची से 11 और रामगढ़ से आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज 601 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

गुरुवार को लगभग सभी जिलों में नए मरीज मिले। सरायकेला में 18 स्वास्थ्यकर्मी समेत 53 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, लोहरदगा में सीएचओ, एंबुलेंस ड्राइवर सहित 9 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा रांची में 78, गढ़वा में 12, पलामू में 31 तथा रामगढ़ में भी 25 मरीजों की पहचान हो चुकी थी। अन्य जिलों में भी नए संक्रमित की पहचान हुई है। उधर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पांच मरीजों की मौत

गुरुवार को भी राज्य में पांच मरीजों की मौत हो गई। रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती चार संक्रमित मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें दो धनबाद, एक सिमडेगा तथा एक धुर्वा के मरीज थे। धनबाद के जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हैं। इन्हें सांस से संबंधित समस्या पहले से थी। वे आसनसोल कार्यालय में कार्यरत थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …