Breaking News

झारखंड आंदोलनकारी काली प्रसाद चक्रवर्ती का निधन

  • शिबू सोरेन के काफी नजदीकी थे काली बाबू
  • हम लोगों ने अपने क्षेत्र के अभिभावक को खो दिया है : ममता देवी

रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र में झारखंड आंदोलनकारियों की सूची में एक आंदोलनकारी कम हो गया है। झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के काफी नजदीकी रहे समाजसेवी काली प्रसाद चक्रवर्ती का रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड में निधन हो गया है। अलग झारखंड निर्माण के आंदोलन में काली प्रसाद चक्रवर्ती का नाम काफी आगे लिया जाता था। उन्होंने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें झामुमो के शिबू सोरेन का आशीर्वाद प्राप्त था। झारखंड आंदोलन को लेकर काली प्रसाद चक्रवर्ती कई बार पुलिस प्रशासन के आमने सामने भी आए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।

निधन पर गोला क्षेत्र में शोक व्याप्त

काली प्रसाद चक्रवर्ती के निधन पर गोला क्षेत्र में शोक व्याप्त है। वही झारखंड आंदोलनकारी काली प्रसाद चक्रवर्ती के निधन पर विधायक ममता देवी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों ने अपने अभिभावक को खो दिया है। जिसकी क्षति की पूर्ति करना बहुत ही मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने काली प्रसाद चक्रवर्ती के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे एक अभिभावक नहीं रहे हैं। क्षेत्र में इनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …