Breaking News

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लॉक डाउन के कारण कोचिंग इंस्टिट्यूट की हालत खराब

अनलॉक डाउन 3 में भी कोचिंग इंस्टिट्यूट को खोलने का आदेश नहीं

कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों ने सरकार से की कई अहम मांगे

कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉक डाउन लगाया। जिसके दौरान सभी संस्थान बंद रहे। लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकारें अनलॉक डाउन 3 में प्रवेश कर गई हैं। इसके बावजूद राज्य के शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टिट्यूट को खोलने का आदेश नहीं हुआ है। इससे कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालकों की हालत बदतर होते जा रही है।

कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे अब क्या करें। झारखंड कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मिलकर अपनी मांग पत्र सौंपा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौपे गए ज्ञापन में झारखंड कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन कहा कि उनकी मांग है कि अनलॉक 3 में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोचिंग इंस्टिट्यूट को खोलने की अनुमति दी जाए।

पूरे लॉकडाउन के समय की संस्थानों का किराया माफ कराया जाए।शैक्षणिक संस्थानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की जाए। शैक्षणिक संस्थानों के लिए सरकार के द्वारा ऋण का प्रावधान कराया जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं के समाधान करने का प्रयास करेंगे।

राज्य के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखकर विचार करने की बात कहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शैक्षणिक संस्थानों के किराए पर मकान मालिकों से विचार करने की अपील किया है। उन्होंने सरकार से संवेदनशील रवैया अपनाते हुए शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को सुनने की अपील किया है।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सरिता पांडे ने कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालकों की समस्याओं को उठाने का आश्वासन दिया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …