Breaking News

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के पुलिस लाईन मैदान में तिरंगा फहराया

दुमका। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में तिरंगा फहराया है। इस अवसर पर संथालपरगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति सोना झरिया मिंज, उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी अंबर लकड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ कई जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

परेड का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पुलिस लाईन मैदान में परेड का निरीक्षण किया।

इसमें एसएसबी जिला पुलिस बल के जवान, एनसीसी की टुकड़ी मौजूद थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस स्वतंत्रता दिवस पर काफी कम संख्या में लोगों को निमंत्रित किया गया था।

इसके साथ ही आम जनता से अपील की गई थी कि आप अपने घर में ही रहे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …