Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधायक ममता देवी ने किया झंडोत्तोलन

रामगढ़ जिला प्रशासन के कार्यकलापों पर सवाल किए

कोरोना योद्धाओं के साथ भेदभाव करना गलत:ममता देवी

रामगढ़। देश के 74 वे स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ के मौके पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने कई झंडोत्तोलन समारोह में हिस्सा लिया। विधायक ममता देवी ने अपने गोला स्थित कार्यालय में सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया। इसके बाद वे रामगढ़ के मुख्य समारोह में शामिल होने पहुंची।

यहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यहां प्रशासनिक कार्यकलापों पर सीधा सवाल खड़ा किया। यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में केवल सरकारी कर्मचारियों को ही कोरोना योद्धा बता कर सम्मानित करने पर पत्रकारों ने उनसे प्रश्न किया।कोरोना योद्धा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं को सम्मानित नहीं करने के सवाल पर विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी की गई है।

इससे विधायक ने नाराजगी जाहिर की और कहा ऐसी भेदभाव करना बहुत ही गलत है। रामगढ़ जिले में सभी संगठन के लोग बढ़-चढ़कर इस महामारी में सभी को मदद की गई। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार बंधु हो या फिर किसी तरह के संस्था सभी ने एक दूसरे को मदद की।

लेकिन जिला प्रशासन की ओर से विभाग के कर्मियों को ही सिर्फ सम्मानित किया गया। अन्य किसी संगठन को या सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित ना करना नाइंसाफी है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

विधायक ने कहा की पत्रकार बंधु एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ में खड़ी हूं। इस पर मैं पहल कर रही हूँ।सभी संगठनों से मिलकर एक कार्यक्रम रखूंगी। सभी को सम्मानित किया जाएगा।

हम लोग एक साथ बढ़-चढ़कर इस महामारी लड़ने का काम करेंगे। झंडोत्तोलन के मौके पर उनके कार्यालय में बजरंग महतो,अमित महतो,भोला दांगी,सुधीर मंगलेश, कमलेश महतो, मनोज पूजर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …