Breaking News

कृषि मंत्री ने सूबे में 2000 करोड़ राशि किसानों के ऋण माफी में खर्च होने की घोषणा की

जामताड़ा गांधी मैदान में कृषि मंत्री ने फहराया झंडा

जामताड़ा। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।जामताड़ा गांधी मैदान में सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झंडा फहराया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के बेहतरीन काम करने की बात कही। कहा कि सरकार विकास के लिए बहुत कुछ सौच कर उस दिशा में काम करने की योजना बनाई थी।

लेकिन कोरोना ने विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने झारखंड सरकार विज़न मनरेगा, कृषि, प्रवासी मजदूर के लिए चलाई गई योजना, आपदा राहत सहित कई चीजों की जानकारी दी।

सूबे में 2000 किसानों के कर्ज माफी की घोषणा

कृषि मंत्री ने सूबे में कर्ज से डूबे किसानों के लिए खुश खबरी की घोषणा की। 2000 करोड़ रुपये कर्ज माफी में खर्च होने की जानकारी दी। कहा चुनाव के समय राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने किसानों के जार्ज माफी की घोषणा की थी। जिसे सरकार वादा पूरा कर रही है। साथ ही उन्होंने किसानों के राहत योजना में 100 करोड़ की योजना लाने की जानकारी दी।

किसानों आय भी दो गुनी करने की घोषणा की। इसके लिए किसानों प्रशिक्षित के लिए सिंगापुर भेजने की जानकारी दी।

जामताड़ा जिले में कोविड 19 में खर्च व मजदूरों के लिए चलाई गई योजना की दी जानकारी

मंत्री ने covid 19 महामारी में जिले में कई गई खर्चों की भी जानकारी दी। कहा लगभग 75 लाख रुपये की खर्च उस महामारी में कई गई है।

लेकिन शुभ समाचार रहा कि जिले में किसी की मौत कोरोना से नही हुई। किसी की ऑक्सीजन नही लगा। वेंटिलेशन में नही गया। प्रवासी मजदूरों के लिए 21 लाख रूपते की खर्च की गई। 195 बेरोजगारों को ऋण देकर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

लॉक डाउन में 220 दीदी किचेन चली

मंत्री ने कहा कि लॉक डाउन माह में जिले में कुल 220 मुख्यमंत्री दीदी किचेन चलाई गई। किसी को भूखे नही रहने दिया। लगभग 9 लाख लोगों को दो समय का भोजन उपलब्ध कराया गया।

मंत्री ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जिले के कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोविड के प्रभारी डॉ दुर्गेश झा, महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित दुबे, डॉ सुनील किस्कु सहित सभी लोगों को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद
जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, डीसी फैज अहमद मुमताज, एसपी अंशुमन कुमार सहित तमाम वरीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि शामिल थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …