Breaking News

चेतन चौहान का मेदांता में निधन

नयी दिल्ली । काेरोना पॉजिटिव कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का मेदांता में निधन हाे गया। उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। मेदांता में वेंटिलेटर पर रखे गए चेतन चौहान की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। कोरोना के कारण चेतन के किडनी में संक्रमण बढ़ा था। शनिवार शाम दिक्कत बढ़ने पर चेतन को लखनऊ पीजीआई से मेदांता गुरुग्राम लाया गया था। डाक्टरों की विशेष टीम इलाज में लगी हुई थी।

आपको बता दें कि पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किडनी में संक्रमण के चलते शनिवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। फिलहाल वह योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …