Breaking News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी मनाई गई पुण्यतिथि

अटल जी अमर हैं,सदैव अटल हैं:धर्मपाल सिंह

गरीब एवं असहाय लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण

रांची। झारखंड निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूसरी पुण्यतिथि आज प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी अजर अमर हैं और सदैव अटल है।उन्होंने कहा कि वे अजातशत्रु शत्रु रहे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया वही विश्व समुदाय को भी नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या सर्व शिक्षा अभियान ,परमाणु परीक्षण हो या कारगिल विजय सभी ने मजबूत और स्वाभिमानी भारत की मजबूत नीव रखी।श्री सिंह ने कहा कि कवि हृदय स्व अटल जी हिंदी के प्रबल समर्थक रहे।संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर उन्होंने देश के स्वाभिमान और सम्मान को बढ़ाया।

गरीबों,मजदूरों को समर्पित अटल जी की पुण्यतिथि:आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी नर सेवा नारायण सेवा के प्रबल आग्रही रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि को गरीबों,असहायों ,प्रवासी मजदूरों की सेवा को समर्पित किया है।
उन्होंने आज रांची ग्रामीण जिलान्तर्गत ओरमांझी,सिकीदारी और मेसरा मंडल में गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया।आज पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हजारों गरीब परिवारों प्रवासी मजदूरों के बीच अनाज एवम खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

असंख्य कुर्बानियों का परिणाम है आजादी:गंगोत्री कुजूर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया।

उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष,त्याग और बलिदान से प्राप्त यह आजादी हमे अब देश केलिये जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है। हमे आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करना है। मौके पर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री संसद समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, प्रेम मित्तल संजय जायसवाल अशोक बड़ाइक लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …