Breaking News

नर सेवा ही नारायण सेवा है : डाॅ संजय सिंह

भारत रत्न बाजपेई जी की पुण्यतिथि पर प्रवासी मजदूरों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण

रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह ने पतरातू मंडल व अपने आवासीय कार्यालय में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया। उनके पुण्य तिथि को सेवा कार्य के रूप में लेते हुए,जरूरतमंद गरीबों के बीच चावल,दाल ,आलू का पैकेट बनाकर राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।

इसके पूर्व भी डाॅ संजय सिंह ने प्रवासी मजदूरों के बीच इसी तरह राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर चुके हैं।साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष में 52 ,705 =00 बावन हजार सात सौ पांच रूपये का RTGS के माध्यम से सहायता राशि भी प्रदान करने का कार्य किया है। डाॅ संजय सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को भारत रत्न वाजपेई जी के दिखाए और बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। भारत रत्न के बताए मार्ग पर चलकर ही देश को और सशक्त बनाया जा सकता है। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …