Breaking News

जामताड़ा : जिला के डीसी -एसपी का मतभेद अब तूल पकड़ने लगा

जामताड़ा में ओछी राजनीति करने वाले को कांग्रेस व राजद ने चेताया

कहा, दो अधिकारी के आपसी विवाद काे बर्दास्त नही किया जाएगा 

जामताड़ा। जिला के एसपी व डीसी के आपसी विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने डीसी फैज अक अहमद को हटाने की मांग सरकार से कर डाली है।वहीं कांग्रेस पार्टी भी डीसी के विरुद्ध षड्यंत्र रचनेवाले लोगों पर करवाई की मांग डीसी से की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल ने जामताड़ा को अशांत करने वाले लोगों को चिन्हित कर करवाई की मांग डीसी से की। कहा कि डीसी एक सरकार का अंग होता है। उनके विरुद्ध आरएसएस एवं बजरंग दल से पुतला फूँकवाने की राजनीति अब बर्दास्त से बाहर है। जामताड़ा के मूल वासी कभी अशांति फैलाने का काम हरगिज नही करते हैं। ऐसे कामों को करने के पीछे असामाजिक तत्व व बाहरी लोगों का एक दल है।

राज्य सरकार के संज्ञान में लाना चाहिए

जो हमेशा जामताड़ा को अशांत करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी सचिन घोष ने कहा कि विष्णु भैया बताए कि वह किस पार्टी के हैं। एक प्रशासनिक पदाधिकारी की नियुक्ति राज्य सरकार करती है। एक विधायक रह चुके व्यक्ति को ये मालूम नही की प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध कोई शिकायत हो तो राज्य सरकार के संज्ञान में लाना चाहिए। ऐसे लोग अब जामताड़ा में चलनेवाले नही है। उनका समय खत्म हो गया है।

षड़तंत्र काम नही आनेवाला है

जामताड़ा के लोग भी जान गए है कि उनका ये षड़तंत्र काम नही आनेवाला है। इसलिए मसाला लगाकर लोगों को परोसने की जरूरत नही। सचिन ने जामताड़ा का माहौल को खराब करने वाले बाहरियों को चिन्हित कर एसपीटी एक्ट के तहत जमीन को खाली कराने की मांग डीसी से की।

अशांत करने वालों को बक्शा नही जाएगा

वहीं राजद के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि जामताड़ा एक शांत जगह है। अशांत करने वालों को बक्शा नही जाएगा। दो अधिकारी की लड़ाई में जातीयता बर्दास्त नही किया जाएगा। कहा कि राजद विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता को सूचना दे दी गई है। सीएम से बात कर जामताड़ा की ओछी राजनीति पर बहुत जल्द विराम लगेगी।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …