Breaking News

काेराेना  से 24 घंटे में 17 मरीजाें ने दम ताेड़ा

रांची । राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 656 नए संक्रमितों की पहचान की गई। इसके बाद झारखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23,936 तक जा पहुंची है। वहीं, 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है।

कहां से मिले कितने मरीज
बोकारो 23, चतरा 1, देवघर 51, धनबाद 190, दुमका 12, पूर्वी सिंहभूम 83, गढ़वा 10, गिरिडीह 9, गोड्‌डा 6, गुमला 23, हजारीबाग 7, जामताड़ा 7, खूंटी 5, कोडरमा 11, लातेहार 4, लोहरदगा 13, पाकुड़ 9, पलामू 3, रामगढ़ 27, रांची 113, साहेबगंज 14, सरायकेला 22, सिमडेगा 12 और पश्चिमी सिंहभूम 1

रिम्स ट्रॉमा सेंटर में लगेगा प्लांट, 2 माह बाद होगा शुरू
इधर, रिम्स ट्रॉमा सेंटर के एचओडी डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि संक्रमितों काे ऑक्सीजन थेरेपी से जल्द ठीक करने के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके बाद इंस्टॉलेशन समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर दो महीने के अंदर ट्राॅमा सेंटर में प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्लांट को लगाने की मांग चार महीने पहले काेविड वार्ड शुरू करने के दौरान ही की गई थी, लेकिन किसी कारणवश ऑर्डर पास नहीं हुआ।

मंगलवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान
वहीं, रांची जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मंगलवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। लोग अपने पास के केंद्र पर पहुंच कर अपना कोविड-19 टेस्ट सैंपल जमा करा सकते हैं। इस अभियान के लिए डीसी छवि रंजन ने अलग-अलग केंद्रों के लिए पदाधिकारी व कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स की प्रतिनियुक्ति की है। सभी केंद्रों में जिला प्रशासन और टेस्ट किट के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी। डीसी ने कहा कि जो लोग ज्यादा अन्य लोगों के संपर्क में आते हैं, वे जांच जरूर कराएं।

24 जिलों में बढ़ा संक्रमण
कोरोना संक्रमण पूरे झारखंड में फैल चुका है। इसमें गढ़वा 659, बोकारो 581, पलामू 888, हजारीबाग 997, धनबाद 1904, गिरिडीह 1227, सिमडेगा 733, देवघर 758, जामताड़ा 179, दुमका 232, कोडरमा 874, गोड्‌डा 628, पू. सिंहभूम 3387, प.सिंहभूम 994, लातेहार 523, रामगढ़ 748, गुमला 534, लोहरदगा 357, सरायकेला 694, चतरा 453, खूंटी 434, पाकुड़ 335 और साहेबगंज में 410 मरीज शामिल हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …