Breaking News

पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि विस में नही मनाने की घटना से उबाल

भाजपा ने माफी मांगने की दी सलाह

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार व विस सचिव पर निशाना साधा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह व वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने प्रेस वार्ता आयोजित कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को अपमानित करने का काम किया है। राज्य सरकार व विस सचिव ने उनकी पुण्य तिथि पर माल्यार्पण तक नही किया, जो बहुत दुखद बात है।

लोकतांत्रिक रूप से हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि16 जुलाई 2020 को पूरे भारतवर्ष में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। परंतु जब झारखंड के विधानसभा में लगी अटल जी की तस्वीर पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहा तो वर्तमान सरकार एवं सचिव द्वारा उसे रोकने का काम किया गया। इस शर्मसार घटना से भारतीय जनता पार्टी को व स्वर्गीय अटल जी को अपमानित किया गया। वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज जो झारखंड बिहार से अलग होकर एक स्वतंत्र प्रदेश बना है, उसका पूरा श्रेय भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को जाता है।परंतु आज झारखंड सरकार ने इस अपमानित घटना को अंजाम देकर झारखंड के इतिहास में एक कलंकित दाग लगाया है। मंडल ने हेमंत सोरेन एवं सचिव को तुरंत इस शर्मसार घटना की माफी मांगने का सलाह दिया। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी अपने भूतपूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान एवं प्रतिष्ठा के लिए लोकतांत्रिक रूप से हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला मंत्री सुकुमार सरखेल, सुमित सरण, अंगभूति झा, चंदन राउत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …