Breaking News

कांग्रेस – भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता:डॉ उरांव

रांची । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती समारोह को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू,निरंजन पासवान जोनल कोऑर्डिनेटर रामा खलखो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी से मनाने का निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में ही देश में कंप्यूटर क्रांति हुई और युवाओं को अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राजीव गांधी के 5 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जानकारी दिए जाने की जरूरत है। इसे लेकर 20 अगस्त को एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद आरएन झा मौजूद रहेंगे

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं डा राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा विद आर एन झा मौजूद रहेंगे।जबकि मंत्री आलमगीर आलम,बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती के मौके पर शहर में जगह जगह जगह बैनर और होर्डिंग लगाई जाए इसके अलावा तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे।

गरीबों को भोजन कराया जाएगा

उन्होंने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर 19 अगस्त को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा चौक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाऐगा एवं गरीबों को भोजन कराया जाएगा।श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव होंगे।जबकि समारोह का आयोजन रवि ट्रेवल्स के निदेशक अभय कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …