Breaking News

मनरेगा कर्मचारी संघ ने सौंपा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नाम मांग पत्र

सरकार बात नहीं सुनी तो मुख्यमंत्री का किया जाएगा घेराव: दीपक सिंह

खूँटी । जिले के मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार से मुलाकात कर मंत्री सह सांसद के नाम स्थायीकरण की मांग को लेकर मांगपत्र ज्ञापन सौंपे।

27 जुलाई से मनरेगाकर्मी हड़ताल पर कायम

मनरेगा कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी है। इधर, विगत संक्रमण काल में सेवा कार्य करने के उपरांत 27 जुलाई से मनरेगाकर्मी हड़ताल पर कायम हैं। रोजगार सेवक अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मिश्र ने बताया कि अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनी तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री का घेराव भी कर सकते हैं।

सांसद अर्जुन मुंडा से सहयोग की आस
इधर, मनरेगाकर्मियों के हड़ताल में चले जाने से कामकाज प्रभावित तो है।पर कर्मियों ने अपनी स्थायीकरण की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि दैनिक वेतनमान पर एजेंसी के तहत बहाली होने से भविष्य अधर में है जबकि कार्य का बोझ लाद दिया जाता है। प्रतिदिन के मैन डेज के हिसाब से कार्य कराने के पर दबाव मिलता है । लेकिन पाँच छह हजार रु की मासिक आमदनी से परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल है। इस हेतु केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुंडा से सहयोग की आस लिए स्थायीकरण कराने में सहयोग करने की मांगपत्र ज्ञापन सौंपा है। इस प्रतिनिधिमंडल में  मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवकों में कृष्ण मुरारी मिश्र, मनोज कश्यप, विजय होरो, अशोक नायक, बालेश्वर राम के साथ अनेक रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …