Breaking News

जेपीएससी की संयुक्त सहायक अभियंता प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सहायक अभियंता प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। आयोग ने सिविल एवं मैकेनिकल के पदों के लिए अलग-अलग परिणाम जारी किया है। आयोग ने इसी के साथ इस परीक्षा का कट ऑफ मार्क्‍स भी जारी कर दिया। आयोग ने कुल पदों के विरुद्ध दस-दस गुना अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया है।

आयोग ने दिव्यांग श्रेणी के लिए भी कट आफ मार्क्‍स अलग से जारी किया

हालांकि सिविल इंजीनियरिंग में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के कुल 52 पदों तथा एसटी के 128 पदों के विरुद्ध दस गुना अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल तथा उत्तीर्ण नहीं हो सके। दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों में ऑटिज्म श्रेणी में सिविल इंजीनियरिंग में दो पदों के विरुद्ध एक ही अभ्यर्थी सफल हो सका। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इस श्रेणी से एक भी अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल नहीं हुआ था। आयोग ने दिव्यांग श्रेणी के लिए भी कट आफ मार्क्‍स अलग से जारी किया है।

किस श्रेणी में कितना कट ऑफ मार्क्‍स

श्रेणी  – सिविल इंजीनियरिंग – मैकेनिकल इंजीनियरिंग

अनारक्षित 184  204

ईडब्ल्यूएस पुरुष-120, महिला-106   123

एसटी 96  153

एससी 115  173

बीसी-1  142  191

बीसी-2  129  182

महिला 179  176

खेल  108  105

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …