Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने खत्म की अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’, जल्द होगी लॉन्च

प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने बुक कवर पेज की फोटो शेयर की है। प्रियंका ने लिखा, खत्म…कितनी शानदार फीलिंग है इ पेज को पेपर में प्रिंट होता देख। Unfinished जल्द आ रही है। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं’।

जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं

प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। द व्हाइट टाइगर के जरिए पहली बार प्रियंका और राजकुमार साथ काम करेंगे।

परिवार में शामिल हुआ नया मेंबर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार में अब नए मेंबर की एंट्री हुई है। दरअसल, प्रियंका और निक ने एक डॉग को गोद लिया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर अपने सभी पालतू कुत्तों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘परिवार में स्वागत है पांडा(नए कुत्ते का नाम)। हमने पांडा को गोद लिया है’। इस फोटो में आप देखें कि पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक काफी खुश हैं।

Check Also

रांची चाईबासा मार्ग पर हिरनी फॉल नए साल का कर रहा है इंतजार

🔊 Listen to this लगभग 140 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता झरना आकर्षण का केंद्र …