Breaking News

गढ़वा जिला से ग्रहण हटा,जगमग हुआ गढ़वा

  • मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट भवन रांची से भागोडीह ग्रिड का ऑनलाइन किया उद्घाटन
  • स्थानीय विधायक मंत्री मिथिलेश ठाकुर हुए गदगद

मंदीप आदर्श

गढ़वा। जिला में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी बदतर थी। बिजली की खराब स्थिति को सुधारने के लिए यहां ग्रिड की स्थापना की गई। काफी जद्दोजहद के बाद भगोडीह ग्रिड से ग्रहण हट गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन रांची से भागोडीह 220/ 132 केवी पावर ग्रिड एवं ट्रांसमिशन लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

प्रोजेक्ट भवन में ऑनलाइन उद्घाटन के वक्त मंत्री चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम,मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव झारखंड ऊर्जा विनिमय निगम लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक एल खियांगते तथा झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केके वर्मा उपस्थित थे।जबकि पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथिलेश ठाकुर गढ़वा में ऊपस्थित थे। 220/132 केवीए के भागोडीह ग्रिड के उद्घाटन होने के साथ ही गढ़वा को अब निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति होगी। आजादी के 74 वें वर्ष एवं राज्य बनने के 20 वर्षों के बाद गढ़वा का अपना बिजली ग्रिड मिला। 123 करोड़ की प्राकृतिक राशि से बनी भागोडीह बिजली संचरण लाइन की लंबाई 91 किलोमीटर है,जो पूरे संपूर्ण गढ़वा जिले के लिए है।

गढ़वा को इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के रिहंद डैम तथा बिहार के सोन नगर ग्रिड पर आश्रित रहना पड़ता था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशन के साथ अपनी देखरेख में पलामू जोन के जीएम संचरण वसंत रुंडा के नेतृत्व में तकनीकी दल के अथक प्रयास से लहलहे से लेकर भागोडिह ग्रिड को जोड़ने वाला 220 केवी लाइन संचरण तथा भागोडिह से गढ़वा बी मोड़ को जोड़ने वाला 132 केवी संचरण लाइन का ट्रायल पूरा कराया था। आज उद्घाटन हो जाने से मंत्री मिथिलेश ठाकुर काफी गदगद नजर आए। साथ ही उनके दिन दिल को सुकून भी मिला।

जिले के आम नागरिकों में काफी उत्साह देखा गया

उद्घाटन को लेकर गढ़वा जिले की तमाम व्यवसायियों,समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों तथा जिले के आम नागरिकों में काफी उत्साह देखा गया। उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए लोग की बड़ी संख्या में जुटे थे।गढ़वा जिले के लोगों ने बिजली संकट से निजात पाने के लिए काफी लंबा इंतजार किया था।इस ग्रिड का शिलान्यास 29 को पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया था। तब से लेकर कल तक बिजली समस्या से जूझ रहे गढ़वा के लोगों को ज्यादा इंतजार करना पड़ा था। लेकिन सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के अथक प्रयास से चुनाव जीतने एवं मंत्री बनने के बाद 6 महीने के अंतराल में ही गढ़वा के लोगों को भागोडिह ग्रिड बिजली संचरण का उद्घाटन कराकर गढ़वावाशियों नया तोहफा दिया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …