Breaking News

झारखंड में आज मिले 885 कोरोना मरीज, देवघर से 27 पॉजिटिव मामले

रांची में कुल 275 तथा जमशेदपुर में 208 नए संक्रम‍ित की पहचान

रांची। झारखंड में काेरोना मरीजों का मिलना जारी है। राज्‍य में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 885 मामले सामने आए हैं। वहीं, रांची के एक व्यवसायी के अलावा जमशेदपुर के दो मरीज की मौत कोरोना से हो गई। रांची में कुल 275 तथा जमशेदपुर में 208 नए संक्रम‍ित की पहचान हुई है। इधर, रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली रिपाेर्ट के अनुसार कुल 744 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 114 पॉजिटिव और 609 निगेटिव पाए गए। 114 पॉजिटिव मरीजाें में से 71 रिम्‍स के, 14 रांची के, रामगढ़ से 2 और देवघर से 27 मरीज मिले हैं। रांची के हाेटवार जेल में भी कैदियों की कोरोना जांच हो रही है। आज 1892 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 24 काेरोना पॉजिटिव पाए गए। 24 पॉजिटिव में से 9 महिला कैदी, 11 पुरुष कैदी, एक पूर्व वार्ड पुरुष और 3 डेली वेजर शामिल हैं।

संक्रमित लोगों में एक माह का एक बच्चा भी शामिल

आज लोहरदगा में भी तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों में एक माह का एक बच्चा भी शामिल है। सिमडेगा में भी 14 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह, अन्य जिलों में भी कमोबेश नए मरीजों के मिलने की सूचना है। वहीं, मंगलवार को रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से चलाए गए विशेष जांच अभियान में भी बड़ी संख्या में संक्रमित की पहचान हुई है।

एक बड़े व्यवसायी की कोरोना से मौत

शाम तक इनकी रिपोर्ट संकलित की जा रही थी। इधर, मंगलवार को रांची के एक बड़े व्यवसायी की कोरोना से मौत हो गई। 47 वर्षीय मरीज बीकेबी मॉल के मालिक को सांस लेने में परेशानी होने पर शनिवार को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाजरत दो मरीजों की भी मौत होने की सूचना है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …