Breaking News

सांसद और विधायक का किया गया पुतला दहन

  • जिन्हें निर्मल महतो के योगदान की जानकारी नहीं उन्हें झारखंड में रहने का हक नहीं:सुधीर मंगलेश

रामगढ़।जिला के दुलमी प्रखंड के तुम्बाटांड के हेमंत होटल के समिप समाजिक लोगों ने पीएमसीएच का नामांकन वीर शहीद निर्मल महतो टिप्पणी करने के विरोध पर धनबाद सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन किया गया। समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने कहा कि पीएमसीएच का नामांकन शहीद निर्मल महतो के नाम पर घोषणा सही है। सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। कहा कि भाजपा सांसद व विधायक इसे पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए विरोध कर रहे हैं।कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन अगुआ नेताओं में एक हैं। शहीद निर्मल महतो पर सवाल उठाने वालों को उनके बलिदान का इतिहास जानने की जरूरत है।

झारखंड किसी का औपनिवेशिक क्षेत्र नहीं है, स्वतंत्र राज्य है

झारखंडियों के हक व अधिकार की बुलंद निर्मल महतो किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि झारखंडियों के हक व अधिकार का बुलंद आवाज है। झारखंडी एकता का पहचान है। शहीद निर्मल महतो के नाम से करने के फैसले का विरोध करने वाले भाजपा सांसद और विधायक को मालूम रहे कि वे अलग झारखंड राज्य के जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं वो शहीद निर्मल महतो की देन है। उन्होंने कहा कि झारखंड किसी का औपनिवेशिक क्षेत्र नहीं है, स्वतंत्र राज्य है। मौके पर हेमंत महतो, हिरालाल महतो, छोटू इस्लाम,दिलीप महतो, रुकेश महतो, हरि कुमार, युगल किशोर महतो, बंटी कुमार, प्रमोद आर्या, फुलेन्दर महतो, मटूकधारी महतो, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …