Breaking News

श्री राणी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव सादगी से मना

रामगढ़। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को श्री राणी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या उत्सव बहुत ही साधारण तरीके से मनाया गया।जिसमें दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों से सजाया गया। दादी जी को सवामणी एवं छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन किया गया। मंदिर में आम भक्तजनों का प्रवेश निषेध था।

महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ भादो अमावस्या उत्सव का समापन

महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ इस भादो अमावस्या उत्सव का समापन मंदिर के पंडित जी द्वारा किया गया।श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी की टीम ने सभी दादी भक्तों भक्तों को भादो अमावस्या की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। दादी जी से अरदास की है की इस को कोरोना रूपी महामारी से जल्द से जल्द सभी को छुटकारा दिलवाए। मंदिर कमेटी ने इस वर्ष असुविधा होने के लिए सभी भक्तों से खेद प्रकट किया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …