Breaking News

धनबाद एवं खलारी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर चली गोली

  • झारखंड में धीरे-धीरे अपराधियों का बढ़ने लगा है मनोबल
  • धनबाद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
  • खलारी में झामुमो नेता पर चली गोली

आर एस प्रसाद मुन्ना

रांची। झारखंड में फिर एक बार अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के धनबाद जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह पर दो अपराधियों ने बाइक से आकर गोली चलाई। जिससे कि सतीश सिंह के सिर में गोली लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

सतीश सिंह की हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है

बताया जाता है कि सतीश सिंह की हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सतीश सिंह एक आउटसोर्सिंग कंपनी के संपर्क में थे। वहां व चर्च की लड़ाई हो सकती है। बताया जाता है कि सतीश सिंह धनबाद विधायक राज सिन्हा के काफी नजदीकी थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह की हत्या के बाद धनबाद के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ धनबाद के एसएसपी के छुट्टी पर चले जाने के बावजूद अभी तक वहां किसी ने एसएसपी की बहाली नहीं हुई है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश दिख रहा है। वहीं इस हत्या के बाद भाजपा आंदोलन की राह अपना सकती है। वही हत्या के बाद धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरा से वीडियो मिला है। जिसमें भाजपा नेता सतीश सिंह को दो व्यक्ति एक बाइक से आकर गोली मारते दिखे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से मिली वीडियो के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है।

खलारी में झामुमो नेता को मारी गोली

झारखंड में बुधवार का दिन अपराधियों के नाम रहा। पहले एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने धनबाद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वही इसके बाद देर शाम को रांची जिला के खलारी में झामुमो नेता मदन साहू को घर के सामने अपराधियों ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने मदन साहू को उनके घर के सामने गोली मारा है। घायल अवस्था में झामुमो नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गई है।

भाजपा नेताओं की चुन -चुन कर हो रही है हत्या, राज्य में विधि व्यवस्था चौपट : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने धनबाद के भाजपा नेता सतीश सिंह के हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गया है। जंगलराज कायम हो चुका है।आये दिन यहाँ रोज हत्या,अपहरण, रंगदारी बलात्कार और अन्य आपराधिक घटनाये बढ़ गई है।खास कर इस दौरान लातेहार ,जमशेदपुर ,आज धनबाद समेत कई भाजपा नेताओं की हत्या हुई है।

पिछले दिनों रांची में भी भजपा नेता को गोली मारी गई
राज्य में अपराधी तांडव कर रहे है। सरकार और पुलिश तमाशा देख रही है। जैसे कि पुलिस पुलिसिंग काम छोड़ दूसरे काम मे लगी हो।राज्य में मुख्यमंत्री को धमकी मिल रहा है। अपराधी खुलेआम रंगदारी नही देने पर जान मारने का धमकी देकर राजधानी रांची में दिनदहाड़े गोली चला रहे हो तो आप समझ सकते है कि हालात कितना बदतर है। पार्टी मांग करती है कि धनबाद भाजपा नेता सतीश सिंह के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।राज्य में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करे। अन्यथा पार्टी आंदोलन पर उतरने को मजबूर होगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …