Breaking News

भ्रामक खबर छपवा रहा विधानसभा सचिवालय : समीर उरांव

      विधानसभा सचिव पर भाजपा का पलटवार

रांची। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद समीर उरांव आज फिर एक बार विधानसभा सचिवालय को कटघरे में खड़ा किया। विधानसभा द्वारा विगत दिनों अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धान्जलि अर्पित की जाने वाली छपी खबर पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए श्री उरांव ने कहा कि अपनी गलती को छुपाने केलिये सभा सचिवालय मिथ्या खबर छपवा रही है।कहा कि सच छुपाने से नही छुपता। यह सच है कि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा परिसर में श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम था।जिसकी अनुमति नही दी गई। मीडिया में इस खबर के प्रचारित होने पर जैसे तैसे सभा सचिवालय द्वारा औपचारिकता पूरी की गई। यह सारी बात उस दिन कांग्रेस झामुमो के प्रवक्ताओं के बयान से भी स्पष्ट है।किसी ने कोरोना का हवाला दिया तो किसी ने राजनीतिक भडास निकली।परंतु सच तो यही है कि विधानसभा द्वारा भाजपा की पहल के पूर्व कोई श्रधांजलि कार्यक्रम नही किया गया था। सचिव को तो पुण्यतिथि की जानकारी भी नही थी।

झारखंड में यूरिया खाद की किल्लत राज्य सरकार की कुव्यवस्था का परिणाम:आदित्य साहू

प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्या के प्रति गंभीर नही है। आज राज्य का किसान यूरिया खाद केलिये तरस रहा है जबकि देश मे यूरिया खाद की कोई कमी नही है। केंद्र सरकार द्वारा यूरिया खाद को नीम कोटेड किये जाने के बाद इसे खेती के अतिरिक्त कही और उपयोग भी नही किया जा सकता। श्री साहू ने कहा कि विगत 5 वर्षों में किसानों को कभी भी यूरिया खाद की दिक्कत का सामना नही करना पड़ा।

आज खाद की भारी किल्लत है जिसके कारण काला बाजारी भी हो रही

परन्तु आज खाद की भारी किल्लत है जिसके कारण काला बाजारी भी हो रही ।महंगे दामों पर किसान खाद खरीदने को मजबूर हो गए हैं। श्री साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के प्रयासों का ही परिणाम था कि राज्य का कृषि विकास दर -4%से बढ़कर 14प्रतिशत तक पहुंच गया।मोदी सरकार की किसान सम्मान योजना एवम रघुवर सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना ने किसानों को बड़ा आर्थिक सहारा दिया। श्री साहू ने राज्य सरकार से किसानों केलिये समुचित मात्रा में यूरिया खाद शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …