Breaking News

रांची के डॉ. एसके पाल समेत कोरोना से 5 संक्रमितों ने तोड़ा दम

राजधानी रांची में कोरोना से पांच संक्रमितों की मौत हुई। इनमे एक रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक 50 वर्षीय डॉ एसके पाल भी है, जो कई दिनों से कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए उन्हें मंगलवार की रात आर्किड अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन स्थिति में सुधार ना होने के कारण बुधवार को उनकी मौत हो गई। मालूम हो कि रेडियोलॉजी के क्षेत्र में डॉ. पाल एक जाने-माने चिकित्सक थे। रांची के स्टेशन रोड स्थित रांची एक्स-रे सेंटर के वे संचालक भी थे।

वहीं, बुधवार को रिम्स के कोविड वार्ड में भी दो संक्रमितों की मौत हुई। इनमे एक रांची की 72 वर्षीय महिला है, जो चर्च रोड की रहने वाली थी। परिजनों ने 18 अगस्त की सुबह 8 बजे रिम्स में भर्ती करवाया था। चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना के कारण महिला का फेफड़ा पूरी तरह से खराब हो गया था। इसके कारण हालात में कोई सुधार नहीं हो सका और बुधवार की सुबह 11 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।

दूसरा संक्रमित बोकारो का रहने वाला था। यह संक्रमित 45 साल का था। रिम्स के मेडिसिन विभाग के इंचार्ज डॉ उमेश प्रसाद के वार्ड में इलाजरत था। 18 अगस्त की शाम 6 बजे इसे भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने बताया की यह किडनी की बीमारी से ग्रसित था। बुधवार की सुबह इसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार की देर रात भी रिम्स में दो संक्रमितों की मौत हुई। दोनों संक्रमितों में से एक रामगढ़ का रहने वाला 46 साल का व्यक्ति था। चिकित्सको के अनुसार ये व्यक्ति सांस और हाईपरटेंशन की बीमारी से ग्रस्त था। वहीं दूसरी संक्रमित महिला रांची के बरियातू की रहनेवाली थी। यह महिला 73 वर्ष की थी। इसे ब्रेन हैमरेज था।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …