Breaking News

पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय कोरोना पॉजिटिव, गुड़गांव मेदांता में चल रहा इलाज

 भाजपा नेता गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। यह जानकारी पांडेय ने फेसबुक के माध्यम से आमजन के साथ शेयर की है। उन्होंने पिछले दस दिनों के दाैरान अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करा लेने की अपील है।

रवींद्र पांडेय ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया है। वे पहली बार 1996 में भाजपा के टिकट पर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले में फैला हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सहयोगी आजसू के लिए गिरिडीह लोकसभा सीट छोड़ दी। इस कारण पांडेय चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …