Breaking News

 स्वच्छता सर्वेक्षण – राजधानी रांची 30वें पायदान पर, धनबाद का देशभर मे 33वां पोजीशन 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार धनबाद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में 33वां रैंक हासिल किया है। 2019 में धनबाद का 56 वां स्थान था। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण के मानक में फेरबदल किया गया था। रैंकिंग श्रेणी आधार पर बांटी गई। 10 लाख से अधिक की आबादी वाले नगर निकाय में धनबाद ने देश में 33 और राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रांची ने 3431 स्कोर हासिल कर स्टेट में पहला रैंक हासिल किया

धनबाद को 3226.31 स्कोर मिला, रांची ने 3431 स्कोर हासिल कर स्टेट में पहला रैंक हासिल किया। 10 लाख से अधिक की आबादी के नगर निकाय में देशभर से कुल 47 शहरों का सर्वे किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के आधार पर नगर निगम ने बेहतर पोजीशन हासिल किया। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने धनबाद की इस उपलब्धि पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि आगे धनबाद और बेहतर करेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अंडर-20 में रहने का प्रयास किया जाएगा।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …