Breaking News

राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे : ममता देवी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि मनी

रामगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि जिला में कई स्थानों पर मनाया गया। शहर के मेन रोड में जिला कांग्रेस द्वारा इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके बाद गोला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती ममता देवी उपस्थित हुई। विधायक के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई।गोला प्रखंड डीवीसी चौक पर स्टॉल लगाकर पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ गोला के किसान हाई स्कूल के परिसर एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। इनके प्रधानमंत्री रहते देश में कई बड़े विकास के कार्य हुए।

माैके पर ये भी माैजूद थे

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर महतो,कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा,युवा कांग्रेस जोनल को ऑर्डिनेटर सोशल मीडिया कमलेश कुमार महतो, लाल बिहारी महतो, मुकेश यादव, संतोष सोनी, रामगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सिंकू खान , प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, संतोष सोनी , निर्मल करमाली ,अमित महतो, नगर अध्यक्ष राजू यादव, गोला प्रखंड अध्यक्ष अजीत करमाली, प्रखंड उपाध्यक्ष मेहता मुरली, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष आजाद सिंह, गौरी शंकर महतो, मानिक पटेल, मुकेश महतो, रामविनय महतो, अक्षय कुमार,सूरज कुमार पासवान,मुकेश कुमार, सुकर महतो सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …