Breaking News

राजीव गांधी की 76 वीं जयंती के मौके पर यूथ कांग्रेस का वृक्षारोपण कार्यक्रम

राज्य के कई जिलों में यूथ कार्यकर्ताओं ने हजारों वृक्ष लगाएं

रांची। प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 76वेंं जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण करके मनाया। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ इस मुहिम के तहत झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में पूरे झारखंड प्रदेश में करीबन 15 से 16 हजार वृक्षारोपण और वितरण किया गया। जिसमें सब झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रातः बोकारो जिला उसके बाद रामगढ़, रांची खिजरी विधान सभा, तमाड़ विधानसभा करते हुए खूंटी जिला के बाद रांची में अपने कार्यक्रम को समाप्त किया।

16000 पौधों का रोपण और वितरण किया

कहा कि जिस तरह तमाम झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहित दिखा करके 15 से 16000 पौधों का रोपण और वितरण किया। वह तमाम वृक्ष के रक्षा एवं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ले। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को सिर्फ कार्यक्रम ना बनाकर पर्यावरण के भलाई के लिए वृक्षारोपण को संकल्पित लक्ष्य बना ले। कुमार गौरव ने खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। क्योंकि राजेश कच्छप ने 1000 वृक्षों का रोपण कराया। इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस के इस मुहिम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी उज्जवल प्रकाश तिवारी ने दिया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …