Breaking News

झारखंड में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद पुलिस दबाव में

  • धनबाद के भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के बाद नेता गरम
  • धनबाद के बैंक मोड़ थाना में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • सतीश सिंह का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

खलारी में झामुमो नेता मदन साहू की हत्या के बाद आक्रोश

आर एस प्रसाद मुन्ना

रांची। झारखंड में बुधवार 19 अगस्त को दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद पुलिस दबाव में दिख रही है। धनबाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह वही खलारी में झामुमो नेता मदन साहू की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश दिख रहा है।अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। धनबाद में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और व्यवसाय सतीश सिंह की दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।अपराधियों ने सतीश सिंह की गर्दन में गोली मारी थी।जिससे कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। धनबाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है।

पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार

वही सतीश सिंह की पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार कर दी गई है।धनबाद के भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार कोरनटाइन हो गई है। धनबाद के एसएसपी छुट्टी में चले गए हैं।उनके स्थान पर अभी तक किसी की पदस्थापना नहीं हुई है। इस हालात के लिए राज्य सरकार पूरी तरह दोषी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के बाद बैंक मोड़ थाना में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।धनबाद पुलिस इस हत्या की तफ्तीश तीन बिंदुओं पर कर रही है। धनबाद पुलिस का दावा है कि पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं पुलिस मुख्यालय रांची हत्याओं के बाद संबंधित जिला के एसपी को अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने की सख्त हिदायत दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय से भी सहयोग किया जा रहा है।

राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है: रघुवर दास

वहीं इस मुद्दे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि धनबाद की केंदुआ मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष सतीश सिंह की दिनदहाड़े हत्या दुखद है। झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद है।झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सतीश सिंह के हत्यारों को प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करें।वरना भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

झामुमो कार्यकर्ता की खलारी में हत्या के बाद आक्रोश

वही बुधवार की शाम रांची जिला के खलारी थाना क्षेत्र में झामुमो नेता मदन साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मदन साहू अपने आवास के बाहर खड़े थे।इतने में अपराधी आए और उन्हें सामने से गोली मार कर चलते बने। झामुमो नेता मदन साहू को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। खलारी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है। वरीय पुलिस अधिकारी की देखरेख में अभियान जारी है। वहीं गुरुवार को झामुमो नेता मदन साहू की पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दी गई। पुलिस मदन साहू की हत्या की तफ्तीश कई बिंदुओं पर कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मदन साहू के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के करीब है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …