Breaking News

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया रक्तदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम

स्व. राजीव गांधी के कृत्य हमेशा रहेगा स्मरण – जिलाध्यक्ष

खूँटी । भारत रत्न देश के युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई | जिला कार्यालय परिसर को झंडा पताका से आकर्षक रूप से सजाया गया और अपने चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्प समय में हमारे प्रिय नेता ने जो भारत को दिया वह अविस्मरणीय है, हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है तत्पश्चात पूर्व कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदर अस्पताल खूंटी में एक दर्जन कांग्रेसियों ने रक्तदान किया, साथ ही इस अवसर पर सदर अस्पताल के मरीजों एवं कोविड-19 अस्पताल एरेण्डा में सिविल सर्जन के माध्यम से फलों एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

मूसलाधार वर्षा में भी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

सभी कार्यक्रम समाजिक दुरी का पालन करते हुए किया गया और मूसलाधार वर्षा में भी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, बैजनाथ मुण्डा, विल्सन तोपनो, शशिकांत होरो, पीटर मुंडू, देवेंद्र महतो, कयूम अंसारी सुशील सांगा, नरेश तिर्की, लुकस सोय, अनमोल होरो, अमित नाग, संदीप बड़ाईक, सुनील नायक, पौलुस पूर्ति, नियरजन तोपनो, अमित कुमार, तिजेश्वर महतो, सोनू साहू एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मनरेगा के कर्मियों की मांग जायज आशा है राज्य सरकार कुछ ना कुछ निकालेगी हल – कुमार गौरव

इधर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुणाल कच्छप के नेतृत्व में इस अवसर पर यूथ कांग्रेस ने पौधारोपण कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने नगर पंचायत स्थित सदर अस्पताल के परिसर में अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ फलदार वृक्ष लगाया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा के भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई जरूर होगी। साथ ही उन्होंने देशभर में चल रहे मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के विषय में बताया कि मनरेगा के कर्मियों की मांग जायज है आशा है राज्य सरकार कुछ ना कुछ हल निकालेगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी युवा गौरव के प्रतीक थे उनके कृत्य अविस्मरणीय है जिन्हें पूरा देश स्मरण करता है। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुणाल कश्यप, उपाध्यक्ष अरुण सांगा, सचिव शिब्लू खान, विधानसभा अध्यक्ष सोहेल अंसारी, आईटी सेल के अरकम हुसैन, पूर्व मुखिया सह समाजसेवी अजय कुमार मुंडा, अमित एक्का आदि उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …