Breaking News

चंद्रिका राय ने दिया ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने का संकेत

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने के लिए आयोजित मिलन समारोह में और उसके बाद मीडिया से बातचीत में चंद्रिका राय ने अपने समधी लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। मीडिया के एक सवाल पर अपनी पुत्री ऐश्वर्या राय के भी चुनाव लड़ने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि 25 साल का कोई भी जो पागल नहीं है, चुनाव लड़ सकता है।

चंद्रिका राय ने कहा कि दोनों भाई (तेजस्वी, तेजप्रताप) बिहार में सरकार बनाने का दावा करते हैं, लेकिन वे अब तक सेफ सीट खोज रहे हैं। बिहार में उनके लिए कोई भी सीट सुरक्षित नहीं रहेगी। राय ने कहा कि राजद अब गरीबों की पार्टी नहीं रही। आज राजद पैसे वालों की पार्टी हो गई है। व्यावसायिक पार्टी बनकर रह गई है। पैसे लेकर टिकट बेचे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का जो काम किया है, वह अद्भुत

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का जो काम किया है, वह अद्भुत है। हम पूरी निष्ठा से उनसे जुड़े हैं। नीतीश कुमार को 15 साल पहले पूरी तरह से छिन्न-भिन्न बिहार मिला था, जिसे उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में पूरी तरह बदल दिया। चंद्रिका राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद के बड़े बेटे ने घूम-घूम कर दल के प्रत्याशियों को हराया। मेरा भी खुला विरोध किया। मैंने शिकायत भी की लेकिन लालू जी या उनकी पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। खेत खाय गदहा और मार खाय कोई और। सजा गदहा को न मिलनी चाहिए।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …