Breaking News

रामगढ़ : भदानीनगर में  युवक की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

  • राजन ठाकुर के घर वाले हत्या की आशंका जता रहे
  • पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है जांच पड़ताल : एसडीपीओ

रामगढ़। जिला के भदानीनगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक युवक के घर वाले उसकी मौत का कारण हत्या करना बता रहे हैं। जिसके बाद भदानी नगर पुलिस आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी दिया है। जानकारी के अनुसार भदानीनगर थाना क्षेत्र के नीचे मार्केट क्षेत्र में रहने वाले राजन ठाकुर 22 वर्ष गला कटकर हत्या का आशंका जताया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर पतरातू क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। भदानीनगर थाना के प्रभारी बीएन ओझा के नेतृत्व में पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। वहीं पुलिस ने खोजी कुत्ता को भी मंगाया है। क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या के बाद सनसनी मच गई है। क्षेत्र के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि यह क्या हो गया है।

राजन ठाकुर भदानीनगर मार्केट में एक छोटा सा सैलून चलाता था

वहीं पुलिस के अनुसार राजन ठाकुर भदानीनगर मार्केट में एक छोटा सा सैलून चलाता था। रोजाना की तरह राजन ठाकुर शुक्रवार को भी सैलून पहुंचा था। सैलून के कुछ आगे ही उसका आवास भी है।आज सुबह 9 बजे के लगभग लोग हल्ला सुनकर उसके सैलून के सामने पहुंचे। वहां लोगों ने देखा कि राजन ठाकुर का गला रेता हुआ है। काफी मात्रा में खून बह रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राजन ठाकुर को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस अधिकारी यहां राजन ठाकुर की मौत की दो बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हत्या और आत्म हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।लेकिन डॉक्टरों की माने तो गला किसी वजन के धारदार हथियार से काटा गया है।

पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही

वही इस संबंध में पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो से पूछने पर उन्होंने बताया कि राजन ठाकुर की मौत के कारण की जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। हत्या या आत्म हत्या के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच पड़ताल करेगी। वही राजन ठाकुर के घरवालों का कहना है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है।उसने आत्महत्या नहीं किया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …