Breaking News

झारखंड छात्र मोर्चा ने धनबाद सांसद और विधायक का पुतला दहन किया

धनबाद सांसद और विधायक ने हमारे शहीद को अपमान किया है:प्रेमदीप

रामगढ़। झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से शहीद निर्मल महतो चौक में राज्य सरकार के द्वारा पीएमसीएच धनबाद का नाम शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल किये जाने का विरोध कर रहे अमर शहीद निर्मल महतो के खिलाफ अपमान सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड छात्र मोर्चा के रामगढ़ जिला प्रभारी कुमार प्रेम दीप ने किया। संचालन देवानंद देवानंद महतो एवं अंकित सोनी ने किया। मौके पर कुमार प्रेम दीप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पीएमसीएच धनबाद का नामकरण शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ,धनबाद किये जाने का स्वागत करते हैं।झारखण्ड के शहीदो को जो सम्मान राज्य सरकार द्वारा दी जा रही हैं।उससे झारखण्ड के आदिवासी मूलवासी बहुत ही उत्साहित और गौरवान्वित है।

झारखण्डियो में भारी रोष है

लेकिन धनबाद सांसद पीएन सिंह एवं विधायक राज सिन्हा द्वारा नामकरण का विरोध करना तथा जो भाषा का प्रयोग किया है।उससे झारखण्डियो में भारी रोष है । मोर्चा इस तरह की ब्यान की कड़ी निंदा करता है।इन्हें जिस प्रदेश से विधायक और सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उस राज्य के आन्दोलनकारी शहीद के प्रति इस तरह के विरोध में बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है।शहीद निर्मल महतो सिर्फ धनबाद ही नहीं पूरे बृहद झारखंड के लोकप्रिय झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं।झारखंड अलग राज्य आंदोलन में इनका सर्वोच्च योगदान रहा है। शहीद निर्मल महतो झामुमो के दो बार केन्द्रीय अध्यक्ष थे ही साथ ही श्रेष्ठ क्रांतिकारी भी थे। रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष अंकित सोनी ने कहा कि पी एन सिंह और राज सिन्हा जैसे नेताओ को झारखण्ड के शहीदों एवं आन्दोलनकारियों के इतिहास को अच्छी तरह से पढ़ने तथा सर्वाजनिक रूप से माफी मांगने कि बात कही है।निर्मल दा झारखंड आन्दोलन के ऐसे नेता हैं।जिन्होंने झारखण्ड आन्दोलन कि नयी दिशा दी थी। ऐसे महापुरूष का अपमान पूरे झारखण्ड का अपमान है। जिसे कतई बर्दास्त नही किया जाएगा।

शामिल थे

पुतला दहन में बबलू महतो,रामफल महतो,शिव कुर्मी,कुणाल राज,राजदीप,खुशिलाल महतो,इमरान अंसारी,गगन करमाली, आशीष प्रकाश, गुलाम सरवर, जमील अकरम, रोहन कुमार,आदि शामिल थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …