Breaking News

झारखंड छात्र मोर्चा ने धनबाद सांसद व विधायक का फूंका पुतला

छात्र मोर्चा ने शहीद निर्मल महतो के अपमान का लगाया आरोप

जामताड़ा। धनबाद में पीएमसीएच का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो के नाम करने को लेकर कल भाजपा सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा द्वारा पुतला दहन का मामला तूल पकड़ने लगा है।

कल धनबाद संसद व विधायक ने शहीद निर्मल महतो पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। जिसका संपूर्ण राज्य में विरोध हो रहा है। जिसके विरोध में आज जामताड़ा में झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा धनबाद सांसद व विधायक का पुतला फूंका गया। साथ ही छात्रों ने जमकर ननरे बाजी की। झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो ने कहा कि जबतक सांसद व विधायक माफी नही मांगता पूरे राज्य में दोनों का पुतला फूंका जाएगा। भाजपा सांसद व विधायक ने शहीद निर्मल महतो का कोई योगदान नही होने की बात कही थी

भाजपा सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा ने शहीद निर्मल महतो का कोई योगदान नही होने की बात कही थी। बता दें कि धनबाद पीएमसीएच का नाम बदलकर झारखंड सरकार ने आंदोलनकारी नेता शहीद निर्मल महतो के नाम किया। जिसका विरोध धनबाद में सांसद व विधायक ने किया था।

पूरे राज्य में होगा पुतला दहन

छात्र मोर्चा के अध्यक्ष अमित मंडल ने कहा कि दोनों के द्वारा कही हुई बात जबतक वापस नही लिया जाता सभी जिलों में दोनों का पुतला फूंका जाएगा।

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी सादिक अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला संयोजक विक्रम दास, उज्ज्वल गौतम, झारखण्ड छात्र मोर्चा के बाबला हांसदा, तनवीर खान, संखोदीप दास, संजय देव बेसरा, मुकेश दस सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …