Breaking News

रामगढ़ : मुख्यमंत्री के गृह प्रखंड गोला के जंगली क्षेत्रों में हाथियों ने मचा रखा है उपद्रव

  • पिछले 5 दिनों में हाथियों ने तीन लोगों को कुचल कर मार डाला और एक गंभीर
  • जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी सोए हैं कुंभकरणी नींद में
  • हाथियों ने शनिवार की सुबह एक युवक की ली जान
  • मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रामीणों की सुरक्षा की करेंगे उपाय:ममता देवी

आर एस प्रसाद मुन्ना

रांची/रामगढ़। झारखंड के कई जिलों में पिछले कई दिनों से हाथियों ने उपद्रव मचा रखा है। राज्य सरकार एवं उसके तहत काम करने वाले अधिकारी इस और गंभीरता से ध्यान नहीं दिए हैं। जिसका परिणाम यह है कि रामगढ़ जिले में ही हाथियों ने पिछले पांच दिनों में तीन लोगों की कुचलकर हत्या कर दी है। वही एक वन विभाग का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। वही लोहरदगा शहर में भी हाथियों का भ्रमण लोगों के बीच दहशत पैदा कर गया है। राज्य के कई जिलों में हाथियों के झुंड में लोगों के बीच दहशत पैदा कर अपनी छाप छोड़ा है। जंगलों के तेजी से कटने के कारण हाथियों को जंगल में रहने पर परेशानी हो रही है। जिसके कारण वे अब आबादी वाले क्षेत्र में निकलने लगे हैं। जंगली क्षेत्रों में रहने वालों को अपना शिकार बना रहे हैं। रामगढ़ जिला का गोला राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गृह प्रखंड है। इसी प्रखंड के नेमरा गांव में मुख्यमंत्री का पैतृक आवास है। मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार का क्षेत्र में आना जाना लगा रहता है।

 

रामगढ़ के गोला प्रखंड के छोटकी हेसल मैं युवक को कुचल कर मारा

जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के जंगली क्षेत्र छोटकी हेसल मैं शनिवार की अहले सुबह 6:00 बजे के लगभग हाथियों के झुंड में शौच के लिए निकले एक युवक को कुचल कर मार डाला है। जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के छोटकी है हेसल गांव के रहने वाले एतवा बेदिया का 25 वर्षीय पुत्र सनातन बेदिया घर से सुबह 6:00 बजे के लगभग शौच के लिए निकला। जंगली हाथियों का झुंड सनातन को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कि उसकी जंगल में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गोला वन विभाग को दी गई। गोला वन विभाग के लोग सूचना मिलने के 3 घंटे बाद तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं। घटनास्थल के निकट लोगों की भीड़ लगी हुई है।

हाथियों ने पिछले पांच दिनों में तीन को कुचल कर मारा,एक गंभीर

जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के जंगली क्षेत्र में हाथियों ने लोगों के बीच उपद्रव मचा कर दहशत पैदा कर दिया है। लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं। हाथी का झुंड क्षेत्र में कृषि उत्पाद को भी नुकसान पहुंचा रहा है। गोला के जंगली क्षेत्रों में पहली घटना मंगलवार को घटी। प्रखंड के आवराडीह के एक व्यक्ति को हाथियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे अच्छे इलाज के लिए रांची में भर्ती किया गया था।लेकिन दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बुधवार को घटी। प्रखंड के जयंती बेड़ा गांव में हाथियों ने इस्लाम अंसारी को कुचल कर मार डाला। इसके बाद हाथियों ने शुक्रवार को गोला प्रखंड के हाथी भगाओ अभियान के एक कर्मचारी रामजी मुर्मू को अपना शिकार बनाया। हाथियों के झुंड ने इस कर्मचारी को घायल कर दिया है। जिसका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है।वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही हाथियों के झुंड में शनिवार की सुबह प्रखंड के छोटकी हेसल गांव के सनातन बेदिया को कुचल कर मार डाला है।

वन विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

जिला में पिछले सप्ताह भर से हाथियों के झुंड में गोला प्रखंड के जंगली क्षेत्रों में उपद्रव मचा रखा है। हाथियों ने क्षेत्र में जानमाल की भारी नुकसान पहुंचाई है।इसके बावजूद वन विभाग के आला अधिकारी और रामगढ़ जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा पाया है। वन विभाग और प्रशासन के अधिकारी इन घटनाओं को हल्के में ले रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह प्रखंड में हाथियों का उपद्रव लोगों को भागने के लिए मजबूर कर रहा है।क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रक्षा की गुहार लगाई है। वन विभाग और जिला प्रशासन हाथियों के झुंड को क्षेत्र से भगा पाने में अभी तक असफल है।

वन विभाग जंगली क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं

स्थानीय विधायक ममता देवी ने कहा कि गोला के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में पिछले सप्ताह भर से हाथियों ने उपद्रव मचा रखा है। हाथियों ने जान माल का नुकसान पहुंचाया है। जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई जल्द सख्त कदम उठाएं। हाथी उपद्रव क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था कराई जाए।बिजली के खंभों में लाइट लगाई जाए। ग्रामीणों को टॉर्च और पटाखा उपलब्ध कराया जाए। विधायक ममता देवी ने कहा कि हाथी भगाओ अभियान में लगे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दी जाए। उनका भी बीमा कराया जाए।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …