Breaking News

गढ़वा जिला मुख्यालय भूमि विवाद का गढ़ बनता जा रहा

  • जमीन विवाद में फिर हुई एक की हत्या
  • भूमि विवाद में अब तक तीन लोगों की हो चुकी है हत्या

गढ़वा। इन दिनों जिला मुख्यालय जमीन विवाद की हत्या का केंद्र बनते जा रहा है। जमीनी विवाद में फिर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके पूर्व सोनपुरवा मुहल्ले में राजेश महतो एवं नगवां मोहल्ले में कृष्णा चंद्रवंशी की जमीन विवाद को लेकर हत्या हो चुकी है।जमीन विवाद में हुई हत्या से इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि गढ़वा जिले में जमीन विवाद का बड़े पैमाने पर गोरख धंधा चल रहा है।

उमेश चौबे गढ़वा थाना के महुपी गांव के निवासी थे

जानकारी के अनुसार मृतक 45 वर्षीय उमेश चौबे गढ़वा थाना के महुपी गांव के निवासी थे। शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे अपहरण कर लिया गया।उनके परिजन तथा गांव के लोगों द्वारा उनकी खोजबीन होते रही।लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा था।आज दिन शनिवार को लगभग 2:00 बजे चेतना के क्रशर के पास इनकी क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है तथा पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतक उमेश चौबे की हुई हत्या में उनके परिजन जमीन विवाद को ही मुख्य कारण बता रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त हत्या के पीछे किसका हाथ है।यह तो पुलिस तहकीकात के छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …