Breaking News

झारखंड में आज कोरोना से 12 की मौत, 722 नए मरीज मिले

रांची। झारखंड में कोरोना के केस लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। जमशेदपुर में कोरोना से मौत ज्‍यादा हो रही है। आज शनिवार काे राज्‍य में 722 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आज कुल 12 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हाे गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम में सात, रांची तथा हजारीबाग में दो-दो तथा कोडरमा में एक मरीज शाम‍िल हैं।

राज्‍य में कोरोना के मामले 29 हजार के करीब हो गए हैं। इधर, आज रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार कुल 1055 सैंपलाें की जांच हुई। इसमें से 934 निगेटिव और 104 पॉजिटिव मामले मिले हैं। 104 पॉजिटिव में से रिम्‍स से 48, रामगढ़ से 9, रांची से 31 और लातेहार से 16 मरीज मिले हैं। जमशेदपुर में आज कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है। इसमें दो महिला व पांच पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था।

आज कहां क‍ितने मरीज म‍िले

शन‍िवार को चतरा में पांच, दुमका में 17, पूर्वी सिंहभूम में 150, गढ़वा में 22, गोड्डा में 11, गिरिडीह में 21, गुमला में 11, हजारीबाग में 23, जामताड़ा में 26, खूंटी में 11, कोडरमा में 15, लातेहार में 23, पलामू में 54, पाकुड़ में 10, रामगढ़ में नौ, रांची में 163, साहिबगंज में पांच, सरायकेला खरसावां में 32, सिमडेगा में 11, प. सिंहभूम में 81 नए मरीज मिले।

 

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …