Breaking News

रांची के डोरंडा में आपसी विवाद में देर रात चली गाेली, कुख्यात अमजद गद्​दी घायल

रांची। रांची के डोरंडा एवं आसपास का इलाका अपराधियों का शरणस्थली हो गया है। शहरभर के अपराधी इसी इलाके में जमावड़ा लगाते हैं। आपस में बातचीत करनी हो या फिर किसी अपराध की योजना बनानी हो, सबसे महफूज जगह यही इलाका माना जाता है। शनिवार की देर रात इसकी बानगी देखने को मिली। डोरंडा थाना क्षेत्र के छप्पन सेट कुम्हार टोली में हिंदपीढ़ी का कुख्यात अपराधी अजमल गद्​दी अपने साथियों के साथ था।

आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी में किसी ने गोली चला दी। गोली अमजद गद्​दी के पैर में लगी। आनन-फानन में उसे रिम्स ले जाया गया जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोलीबारी की घटना की तहकीकात कर रही है।

किसकी गोली से अमजद गद्​दी घायल हुआ, यह अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, गोलीबारी की इस घटना से स्थानीय लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इस कारण यह इलाका असुरक्षित हो गया है।

पांच माह पहले ही जेल से छूटा है अमजद

अमजल गद्​दी पर 2016 में डोरंडा इलाके में जैप जवान अंजन विश्वकर्मा की गोली मार कर हत्या का आरोप है। इसी मामले में वह जेल में था। पांच माह पूर्व ही जेल से छूटा है। जेल से छूटने के बाद से हिंदपीढ़ी एवं डोरंडा इलाके में मटका और जूआ खेलाने का काम करता है। जेल जाने से पहले भी यही करता था। उस पर हिंदपीढ़ी, कोतवाली और डोरंडा थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …