Breaking News

हजारीबाग : चौपारण के तेल्हारा नदी के किनारे शव बरामद, सनसनी

मिले शव के चेहरे पर चोट के निशान

बरही। जिला के चौपारण थाना क्षेत्र से रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात शव देखा गया।जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने चौपारण पुलिस को दिया। चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं।जिससे संदेश उत्पन्न हो रहा है कि उसकी हत्या कर फेंक दी गई है। पुलिस यहां कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार चौपारण प्रखंड के शेलहारा नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है।

शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।मृतक के चेहरे पर गम्भीर चोट के निशान से हत्या का मामला लगता है। नदी के किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। लोग और पुलिस शव की पहचान करने में लगे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी छानबीन में लग गए हैं।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …