Breaking News

चास- बाइक शोरूम के मालिक की पंखे से लटका मिला शव

बाइक शोरूम के मालिक सुनील सिंह (35) ने पंखे से फंदा बना फांसी लगाकर अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। घटना चास थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। सुनील के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। परिजन भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

सुनील शनिवार की रात घर पहुंचने पर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब भतीजों ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की खोल कर देखा तो सुनील का शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर सुनील को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील अपने बड़े और छोटे भाई के साथ एक ही घर में रहते थे। परिजन और पुलिस के अनुसार, सुनील की पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर पिछले दो माह से मायके में हैं।

जमशेदपुर : आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने सुसाइड की, सैलून में पंखे से लटकती मिली लाश

सोनारी थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार में रविवार की सुबह 38 वर्षीय सैलून संचालक का शव उसकी ही दुकान से बरामद की गई। शव पंखे से फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमाॅर्टम होगा। युवक के भाई के अनुसार, लॉकडाउन में सैलून बंद होने से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी और वो काफी परेशान रहता था। युवक की पहचान श्याम ठाकुर (38) के रूप में की गई। युवक कदम राम नगर रोड नंबर 1 का रहने वाला था। वो शुक्रवार की शाम से अपने घर नहीं पहुंचा था। काफी तलाश की गई पर उसका कुछ पता नहीं चला।

श्याम के बड़े भाई रविवार को सैलून पहुंचा तो देखा कि उसका लॉक खुला हुआ है और शटर गिरा था। जब शटर उठाया तो श्याम का शव पंखे से लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह उसकी भेंट भाई से हुई थी। वह काफी परेशान था। माना जा रहा है शनिवार की रात युवक ने सुसाइड की होगी।

 

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …