Breaking News

BIG NEWS : मौत की घाटी चुटुपालु में भीषण सड़क हादसा

  • घाटी में ट्रक ने चार गाड़ियों को रौंदा, दो की मौत,चार घायल
  • घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया है भर्ती, दो गंभीर

रामगढ़। मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्धि पा चुकी चुटुपालू घाटी मैं रविवार की शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रांची-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार की शाम एक ट्रक ने तबाही मचा दी। उसने घाटी में चार गाड़ियों को रौंदा डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

12 चक्का ट्रक ने अपने आगे चल रहे तीन स्कूटी सवारों को  टक्कर मार दी

थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक ने अपने आगे चल रहे तीन स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। से पहले स्कूटी जेएच 01 डी आर 9158 को धक्का मारा। इसके बाद जेएच 01 डीई 4000 जेएच 01 ए एम 5544 को धक्का मार दिया।

महेश महतो  और श्याम कुमार महतो  की मौके पर ही मौत

इस हादसे में स्कूटी पर सवार महेश महतो 32 वर्ष और श्याम कुमार महतो 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चुट्टुपालु गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा एक महिला व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीनों स्कूटी को धक्का मारने के बाद, उस ट्रक ने अपने आगे चल रहे एक टाटा 709 डब्ल्यूबी 19 के 1590 को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी ट्रक पलट गया। ट्रक पर सवार चालक और खलासी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …