Breaking News

जामताड़ा में वज्रपात से एक युवक और एक युवती की मौत

वज्रपात से मौत के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर

जामताड़ा। जिला में रविवार को वज्रपात ने 2 लोगों की जान ले ली है। आज दोपहर लगभग 1 बजे आसमानी बिजली कड़कने से एक 32 वर्षीय युवक व एक नाबालिग लड़की 25 वर्ष की मौत हो गई। दोनो ही घरों में मातम छा गया। बता दें कि दोपहर में अचानक आसमान में काले काले बादल छाने लगा। तभी बिजली की कड़क सुनाई देती है। बिजली की कड़क से जामताड़ा थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय लड़की व कर्माताड़ थाना क्षेत्र से 32 वर्षीय युवक की मौत जो गई। कर्माताड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव के हिरनाताड़ के जमाल मिया की 15 वर्षीय बेटी जैतून खातून की मौत हो गई। वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र के बीरग्राम गांव के 32 वर्षीय युवक जमशेद अंसारी की मौत हो गई।

युवक अपने पीछे दो लड़की व एक लड़का सहित भरा परिवार छोड़ गए

बता दें की युवक जमशेद अंसारी तालाब से नहा कर लौट रहा था। तभी आसमानी बिजली कड़की तो वह बेहोंश होकर गिर पड़े तथा मौत हो गई। वह अपने पीछे दो लड़की व एक लड़का सहित भरा परिवार छोड़ गए। वहीं कर्माताड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर के हिरनाताड़ की जैतून खातून घर बाहर बालू के ढेर में खेल रही थी। तभी बिजली चमकी और जैतून की मौत हो गई।

दोनो घटना से क्षेत्र के लोग सहमे

इन दोनों हो घटना से क्षेत्र के लोग सहम गए। सबसे दुखद घटना 32 वर्षीय जमशेद अंसारी के साथ घटी। वह मजदूरी कर परिवार चलता था। लेकिन उसकी मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। छोटे छोटे बच्चों को रोते बिलखते लोगों की आंखे भर आईं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …