Breaking News

81वीं जन्मदिवस पर डॉ रामदयाल मुंडा को युवा कांग्रेस ने किया नमन

  • झारखंड की संस्कृति को फैलाने में डॉ रामदयाल मुंडा की भूमिका अहम – राष्ट्रीय सचिव

खूँटी । पद्मभूषण डॉ रामदयाल मुंडा की 81वीं जन्म जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा पार्क में युवा कांग्रेस ने उन्हें याद कर नमन किया।  इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश मिश्रा सहित अनेक लोगों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर गौरवान्वित महसूस किया।

जनजातीय संस्कृति की को छवि विदेश तक पहुँचाया
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि राँची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रामदयाल मुंडा ने झारखंड की संस्कृति को विदेश तक ले जाकर परिचित कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उन्होंने जनजातीय संस्कृति की को छवि विदेश तक पहुँचाया। साथ ही सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि हे भूमिपुत्र, जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के महानायक, शिक्षाविद् हमेशा ही झारखण्ड की धरती नमन करता रहेगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश किरण, प्रभाकर तिर्की और अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके कृत्य को बरकरार रखकर और आगे बढ़ाने का प्रण लिया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …