Breaking News

जामताड़ा : जिले के नारायणपुर प्रखंड से मिले 18 कोरोना पोजिटिव मरीज

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

जामताड़ा। जिले में कोरोना मरीजो की संख्या दिनों दिन बढ़ रहा है। पिवहले दो दिनों से 20 से ज्यादा मरीजें मिल रहे हैं। इससे जिले के लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई है। लोगों में डर का माहौल खत्म होने का नाम नही ले रहा है। आज भी जिले के नारायणपुर प्रखंड से एक ही गांव से 18 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज रक गांव से ही 18 मरीजों का मिलना लोहों के लिए चिंता की विषय बम गई है।

नारायणपुर प्रखंड के डाभाकेंद पंचायत के सिंदूरी गांव से मिला 18 पॉजिटिव

बता दें कि नारायणपुर प्रखंड के डाभाकेंद पंचायत के सिंदूरी गांव से ही 18 मरीज मिला है। गांव के लोगों को भी बिना काम के घर हरगिज नही निकलने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी मरीजों को कोविड अस्पताल जामताड़ा में शिफ्ट कर दिया है। गांव के 200 मीटर एरिया को शील कर दिया है। जरूरी कामो से लोगों को निकालने को कहा गया है।  साथ ही गांव को सैनिटाइज कर दिया गया है।

सभी मरीज बाहर से काम कर लौटा था घर

जानकारी के अनुसार सभी पॉजिटिव मरीज बाहर से काम कर घर लौटा था। सभी क्वारंटाइन में रख कर सैंपल लिया गया था। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही छोड़ दिया गया था। रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव आया तो सभी को कोविड अस्पताल लाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ये सभी पोजिटिव मरीज कोई उड़ीसा से कोई बैंगलोर से काम कर गांव लौटा है।

मौके पर ये थे मौजूद

इस मौके पर नारायणपुर के बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव , अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार दास, थाना प्रभारी अजित कुमार, महेश सिंह , सूर्यकान्त सुधाकर, महेश सिंह , प्रफुल्ल कुमार रवानी, प्रतिमा कुमारी, संजय कुमार एवं पुलिस कर्मी व जवान शामिल थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …