Breaking News

जामताड़ा के लिए आज का दिन काला अध्याय के रूप में याद किया जाएगा: डॉ इरफान

  • वज्रपात के कारण जामताड़ा में दो लोगों की मौत
  • विधायक ने की मुख्य सचिव से किया वार्ता
  • कहा,जल्द ही दोनों परिवार वालों को मिलेगा 4.5 लाख का मुआवजा

जामताड़ा। आज जामताड़ा में बज्रपात के कारण विराजपुर निवासी जैतून खातून और पंजानिया निवासी जमशेद अंसारी की मौत हो गई। घटना आज दोपहर की है। जब अचानक तेज बारिश के बीच वज्रपात होने के कारण 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की जानकारी तुरंत जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को दी गई जो किसी कारणवश रांची में हैं। सूचना मिलते ही विधायक ने परिवार वालों से बात किया।दुख की इस घड़ी में परिवार वालों को संतावना दिया। भरोसा दिलाया कि रांची से लौटते ही वह परिवार वालों से मिलेंगे और हर संभव मदद करेंगे।

चीफ सेक्रेटरी से बात कर पूरी घटना की जानकारी दी

आगे विधायक ने चीफ सेक्रेटरी से बात कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार वालों को अविलंब 4.5 लाख का मुआवजा राशि जल्द से जल्द दिलाने का बात की।चीफ सेक्रेटरी ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए 7 दिनों के अंदर मौजा राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आगे विधायक ने कहा कि जामताड़ा के लिए आज का दिन काला अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

परिवार वालों के लिए हर संभव मदद करूंगा

आज दो परिवार उजड़ सा गया। परंतु होने को तो मैं नहीं डाल सकता वह ईश्वर के हाथ में है।परंतु मैं इतना भरोसा जरूर दिला सकता हूं कि मेरे रहते हुए दोनों ही परिवार वालों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। मैं परिवार वालों के लिए हर संभव मदद करूंगा।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …