Breaking News

झारखंड में आज कोरोना से 7 की मौत, 976 नए मरीज मिले

रांची । झारखंड में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले मिलने जारी हैं। रविवार को भी राज्‍य में 976 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा आज 7 लोगों की मौत भी हो गई है। इधर, रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार आज यहां 529 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 403 निगेटिव और 117 पॉजिटिव मिले। 117 पॉजिटिव केस में से रिम्‍स से 51, रामगढ़ से सात, रांची से 47, देवघर से 8 और खूंटी से चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

जमशेदपुर में आज कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था। राज्‍य में मौत का आंकड़ा 400 के करीब पहुंचता जा रहा है। झारखंड में कोरोना से सबसे ज्‍यादा मौतें जमशेदपुर में ही हुई है। इधर, राज्‍य में कोरोना मरीज तेजी से स्‍वस्‍थ भी हो रहे हैं। 408 मरीज आज स्वस्थ भी हुए हैं।

राज्य में नए संक्रमितों के मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थहोने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 10,006 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 29,751 हो गए हैं, जिनमें 19,382 लोग अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए। बता दें कि राज्य में अबतक 363 कोराेना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें ज्याजातर मरीज वृद्ध और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …