Breaking News

मानसिक रोगी ने चतरा सदर अस्पताल में भर्ती वृद्ध को पीटकर मार डाला

चतरा। चतरा सदर अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय वृद्ध की एक मानसिक रोगी ने पीट पीट कर हत्या कर दी। अस्पतालकर्मियों को इसकी जानकारी तब हुई, जब मरीज का हालचाल जानने वे वार्ड में पहुंचे। मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अज्ञात वृद्ध सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती था। 20 अगस्त को वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था।

मच्छरदानी की पाइप निकालकर अचानक उस पर हमला कर दिया

कर्मियों ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वार्ड में भर्ती एक मानसिक रोगी ने मच्छरदानी की पाइप निकालकर अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद मानसिक रोगी अपने बेड पर जाकर बैठ गया। मानसिक रोगी जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी स्वर्गीय चंदन महतो का पुत्र विजय महतो है। विजय महतो को गिद्धौर के गंधरिया पंचायत के मुखिया पति संजय यादव ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

विजय पिछले कई वर्षों से मानसिक रोगी है

उसके बाद से उसका इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है। बताया जाता है कि विजय पिछले कई वर्षों से मानसिक रोगी है। इधर, इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी लव कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जबकि आरोपित मानसिक रोगी को पुलिस निगरानी में रखा गया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …