Breaking News

कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुईं कांंग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह

गोड्डा-  कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह 12 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद से घर में ही आइसोलेट थीं। दीपिका गोड्डा जिले की महागामा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर खुद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी।

दीपिका पांडेय करीब 12 दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हुई हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दीपिका का घर में इलाज चल रहा था। अब निगेटिव रिपोर्ट आई है। हालांकि दीपिका अभी एक पखवारा तक घर में ही क्वारंटाइन रहेंगी। उन्होंने ट्वीट कर शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …