Breaking News

पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन मेदांता में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

रांची । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सदस्य झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। उनकी दो दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद वे घर में ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे थे। इससे पूर्व उनके पुत्र और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और माँ की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और माँ हम सभी के बीच होंगे।

हेमंत सोरेन के यहां से 19 सैंपल लिए गए हैं

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित पूरे परिवार का कोरोना टेस्‍ट किया गया। आज शाम तक रिपोर्ट आने की संभावना है। बताया गया है कि हेमंत सोरेन के यहां से 19 सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए रिम्स के लैब में भेजे गए हैं। शाम 5 बजे तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने तीसरी बार कोरोना की जांच कराई

उक्त जानकारी सिविल सर्जन ने दी। सिविल सर्जन कार्यालय की विशेष टीम ने मुख्यमंत्री आवास में नमूना लिया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने तीसरी बार कोरोना की जांच कराई। इससे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री आवास के कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों ने जांच कराई थी। दोनों बार हेमंत और उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री कार्यालय के वरीय अधिकारियों समेत अन्य कर्मियों की भी जांच की गई।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …