Breaking News

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 61 हजार 408 मामले, 836 लोगों की मौत

नई दिल्ली – भारत में कोरोना वायरस  के कुल मामलों की संख्या 31 लाख से ज्यादा हो गई है और मरने वालों की संख्य साढ़े 57 हजार से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 61 हजार 408 मामले सामने आ गए हैं और 836 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 57 हजार 468 मरीज ठीक हो गए हैं और छह लाख नौ हजार 917 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

रिकवरी रेट 75.27 फीसद और डेथ रेट 1.85 फीसद है

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 31 लाख छह हजार 349 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से सात लाख 10 हजार 771 एक्टिव केस है। 23 लाख 38 हजार 036 मरीज ठीक हो गए हैं और 57 हजार 542 लोगों की मौत हो गई है। अब तक तीन करोड़ 59 लाख दो हजार 137 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 75.27 फीसद और डेथ रेट 1.85 फीसद है। सात अगस्त कुल मामलों की संख्या 10 लाख के पार हो गई थी।

महाराष्ट्र में नए मामले कम हुए 

महाराष्ट्र में एक दिन पहले के मुकाबले नए मामले कम 10,441 सामने आए। शनिवार को 14 हजार से अधिक नए केस मिले थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या छह लाख 82 हजार 383 हो गई है। अब तक 22,253 लोगों की जान भी जा चुकी है। यहां एक लाख 71 हजार 859 एक्टिव केस और चार लाख 88 हजार 271 मरीज ठीक हो गए हैं।  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पांच हजार से अधिक नए मामले मिले हैं। 5,423 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 87 हजार 781 हो गई है। अब तक 2,926 मरीजों की मौत भी हो चुकी.

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …